Bihar बिहार: सहायक खजांची थाना पुलिस ने विदेशी शराब लदे पिकअप वैन के साथ बंगाल के एक चालक को गिरफ्तार किया है। वैन पर 1120 कैन शराब लदी थी। जिसका कुल वजन 560 लीटर था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी थाना अंतर्गत सिंगटौर निवासी तमीम अली के रूप में हुई है। सदर वन एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार को देर रात शराब लदे पिकअप वैन के आने की सूचना मिली थी।
पुलिस को इनपुट मिला था कि जीरोमाइल से लाइन बाजार होते हुए एक पिकअप वैन बेगूसराय की ओर जा रही है। सूचना के आलोक में सदर वन एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने लाइन बाजार स्थित एक लॉज के पास पिकअप वैन को रोककर उसकी तलाशी ली। वैन से विदेशी शराब बरामद की गई।