Bihar: किराए के कमरे में मिली डिलीवरी बॉय की लाश, मचा हड़कंप

Update: 2026-02-18 00:55 GMT
Bihar बिहार : बिहार की राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 'दूसरे मस्जिद गली' में रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान लखीसराय निवासी सतीश के रूप में हुई है, जो पिछले डेढ़ साल से सपरिवार किराए के मकान में रह रहा था। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा है और पुलिस मौत के कारणों की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, सतीश ने जिस वक्त यह कदम उठाया, उस समय घर के अन्य सदस्य बाहर थे। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह अपने कमरे में गया था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला, तो घर लौटे सदस्यों ने कमरे में जाकर देखा। वहां सतीश का शव फंदे से लटका मिला। चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस कमरे में उसने सुसाइड किया, उसका दरवाजा अंदर से बंद नहीं था।
घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने के एएसआई (ASI) मनोज कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की गहन तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक (FSL) टीम को भी बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।मृतक सतीश पटना में डिलीवरी बॉय का काम करता था। वह आसपास के होटलों से जुड़कर लॉज और हॉस्टलों में टिफिन सर्विस पहुंचाने का काम करता था। परिजनों के साथ रहकर वह मेहनत-मजदूरी कर रहा था, ऐसे में उसके इस आत्मघाती कदम ने सबको हैरान कर दिया है।
Tags:    

Similar News