Bihar: बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करोड़ों की लूट, अपराधी फरार

Update: 2025-05-08 02:46 GMT
Bihar बिहार: बिहार के समस्तीपुर जिले में बैंक लूट की एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. अपराधियों ने बुधवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर इलाके में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा को निशाना बनाया. इस घटना में बदमाश करीब 5 करोड़ रुपये का सोना और करीब 15 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में घुसे और फिर बंदूक की नोक पर कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया|
बैंक खुलने का समय होने के कारण उस समय बैंक में ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे बदमाशों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई. सूत्रों के मुताबिक लूट की यह वारदात करीब 40 मिनट तक चली. इस दौरान बदमाशों ने पूरे बैंक को अपने कब्जे में ले लिया और योजनाबद्ध तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया. पहले कुछ बदमाश खाता खुलवाने के बहाने बैंक में घुसे और कागजात के बारे में पूछताछ की, फिर बाकी साथी अंदर घुसे और सभी ने मिलकर पूरी
वारदात
को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि लुटेरों की संख्या 8 से 10 के बीच थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। समस्तीपुर सदर डीएसपी संजय पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है| पुलिस अब अपराधियों के भागने के रास्ते की तलाश कर रही है और जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई है। फिलहाल पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Tags:    

Similar News