Bihar बिहार: बिहार के जहानाबाद में बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर एक महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल कायम हो गया|
मिली जानकारी के अनुसार, घटना काको थाना क्षेत्र के पहल बिगहा गांव की है. मृतक महिला शिक्षिका की पहचान स्नेह लता के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे. तभी 15 से 20 नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान स्नेह लता को गोली लग गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला शिक्षिका स्नेह लता की मौत हो गई|
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. वहीं, घटना के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है|
Tags: