Bihar Crime: युवती से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

Update: 2025-04-03 04:07 GMT
Bihar Crime : बेगूसराय में युवती से दुष्कर्म के आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला बलिया थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सह थाना प्रभारी ने बताया कि 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है|
कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पीड़िता ने अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया कि मंगलवार की रात वह अपने घर पर बैठी थी. तभी पड़ोस का ही चचेरा जीजा उसे बहला-फुसलाकर भूसा वाले कमरे में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी गांव के वार्ड सदस्य का दामाद है. आरोपी की पहचान खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के पटयारथा गांव निवासी बसंत पासवान के पुत्र उमा रंजन पासवान के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News