Bihar Crime: रिश्ते शर्मसार, चचेरे भाई ने बहन से किया दुष्कर्म

Update: 2025-03-26 07:04 GMT
Bihar Crime: बिहार के बांका जिले में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | वहीं, 2 साल पहले युवती ने अपने भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मामला तीन साल पहले का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक ने युवती के साथ गलत काम किया।
इतना ही नहीं उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इस बीच युवती का चचेरा भाई जेल में था। जब वह जेल से बाहर आया तो उसने उक्त लड़के से सारे अश्लील वीडियो और फोटो ले लिए और युवती को ब्लैकमेल करने लगा। उसने युवती के साथ जबरदस्ती गंदा काम किया उसका चचेरा भाई उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं, अब युवती ने थाने में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News