Bihar Crime : बेखौफ बदमाशों ने 7 लोगों को मारी गोली

Update: 2025-04-21 03:51 GMT
Bihar Crime : बिहार के भोजपुर में एक बार फिर अपराधियों ने आतंक मचाया है. दरअसल बेखौफ बदमाशों ने सात लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है. वहीं इस घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया.
मिली जानकारी के अनुसार मामला भोजपुर जिले के गहनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव का है. मृतकों की पहचान राहुल कुमार और लवकुश कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान कुछ बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें 7 लोगों को गोली लग गई. दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 5 लोग घायल हो गए, जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है|
घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना से सकते में हैं। मृतक का आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक दोनों युवक पहले भी गोली मारकर घायल करने के मामले में जेल जा चुके हैं।
Tags:    

Similar News