Bihar Crime: मंडी जा रहे किसान की गोली मार हत्या

Update: 2024-10-11 06:11 GMT
Bihar Crime: मुसरीघरारी थाना अंतर्गत फतेहपुर मुसहरी टोल में बाइक पर सवार बदमाशों ने किसान अरविन्द कुमार चौधरी (50) की गोली मार दी। बदमाशों ने शुक्रवार सुबह करीब सात बजे इस घटना को अंजाम दिया। पूरा देश मां सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा अर्चना में लगे हैं। इस बीच बिहार के समस्तीपुर बदमाशों ने एक किसान की हत्या कर दी है।
जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस संबंध में एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गयी है। मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये मुआवजा देने एवं बढ़ते हत्या-अपराध पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->