Bihar Crime: बिहार के सारण जिले में तीन नाबालिग लड़कों समेत पांच लोगों ने कथित तौर पर नौ साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी, पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसका शव जलालपुर थाना क्षेत्र के भटेशरी गांव में एक ईंट भट्टे के पास फेंक दिया। घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है।
लड़की के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शुक्रवार को जब वह स्कूल से लौट रही थी, तब आरोपियों ने उसे जबरन पकड़ लिया, उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा, "बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को ईंट भट्टे के पास फेंक दिया।"
Tags: