Bihar बिहार: बिहार के सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने एक कूरियर बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी बीच रोड पर गोली मारकर फरार हो गए। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, यह जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र का मामला है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल पार्सल पहुँचाकर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान बीच रोड पर अज्ञात हमलावरों ने राहुल कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी। हालाँकि, हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।