बिहार: जेडीयू कार्यकर्ताओं से मिले सीएम नीतीश, ललन सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा भी रहे मौजूद

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-06-19 14:48 GMT
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने आवास एक अणे मार्ग के जनसंवाद कक्ष में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सीएम ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उसके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ''ललन'', संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष विधान पार्षद उपेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।
सीएम से 60 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने भेंट कर अपनी बात रखी। सीएम से मिलने वालों में सांसद दिनेश चंद्र यादव व महाबली सिंह, विधायक अशोक कुमार, विधान पार्षद रणविजय सिंह, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, शैलेश कुमार, मंजर आलम व लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व विधायक विक्रम कुंवर, प्रो रणविजय कुमार, ई सुनील, सूर्यदेव त्यागी, डॉ अरुण कुमार, गुलजार देवी, ललन भुईया, अभय कुशवाहा व पूर्व विधान पार्षद सलीम परवेज भी शामिल रहे।
Tags:    

Similar News

-->