Bihar बिहार: फतुहा में कपड़ा कारोबारी के बेटे को रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे फेंककर हत्या मामले में भाई के फर्द बयान पर महिला समेत छह पर केस दर्ज किया गया है आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
मृतक के भाई अजय चौधरी के अनुसार, गया जिले की महिला अपने परिवार के साथ फतुहा में किराए पर रहती है. भाई विजय चौधरी ने जमीन खरीदने के लिए छह माह पूर्व महिला से 15 लाख में एग्रीमेंट कराया था. इस बीच महिला ने उक्त जमीन किसी और को बेच दी. इसके बाद से विजय चौधरी महिला पर अपने 15 लाख रुपए लौटाने का दबाव बना रहा था. आशंका है कि महिला ने ही अन्य लोगों की मदद से विजय की हत्या करवा दी. बता दें कि की देर शाम गोविंदपुर निवासी विजय को बदमाशों ने रेल ओवर ब्रिज से नीचे रेल पटरी पर फेंक दिया था. अपराधियों ने विजय रेल पटरियों पर फेंक दिया था. साजिश थी कि किसी ट्रेन से कट जाएगा और मामला दुर्घटना में बदल जाएगा. लेकिन किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया. अस्पताल में विजय ने सबके सामने सारे घटनाक्रम को बयां कर दिया. हालांकि इसके बाद उसने दम तोड़ दिया.