Bihar: बिहार में बेखौफ बदमाशों का आतंक,बाइक सवार बदमाशों ने एक 17 वर्षीय लड़के पर फायरिंग कर जख्मी कर दिया है। वहीं, वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बदमाशों ने गाड़ी रुकवा बीच सड़क पर मारी गोली घटना घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के रतनपुरा ईटहरी गांव की है। घायल युवक की पहचान रतनपुरा ईटहरी वार्ड एक निवासी पंकज दास के बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई। घटना के संबंध में युवक की मां ने बताया कि सोनू घैलाढ़ में ईटहरी के ही ललटू दास के साथ घर में शटरिंग लगाने का काम करता है। काम कर वह ललटू दास के साथ पिकअप से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप को रोकने का इशारा किया।
पिकअप रुकते ही एक बदमाश ने सोनू के ऊपर फायरिंग कर दी। गोली कमर के नीचे जांघ में लगी है। जिससे सोनू कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। आनन- फानन में वहां मौजूद लोगों ने सोनू कुमार को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके |