Bihar बिहार: उपमुख्यमंत्री-सह-वित्त सम्राट चौधरी ने कहा कि लाभा चौक से रोशनहाट (महानंदा बांध) तक कटिहार-प्राणपुर-रोशनहाट-अमदाबाद सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (कुल 5.693 किलोमीटर) के लिए ₹24.53 करोड़ (₹2453.37 लाख) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति एनडीए सरकार की राज्य की सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की नीति के तहत दी गई है।
चौधरी ने कहा कि इस निर्णय से न केवल क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा बल्कि स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।