Bihar BEd Result 2026 घोषित, 1.10 लाख अभ्यर्थी सफल

Update: 2026-06-19 13:45 GMT

Bihar: मुजफ्फरपुर। बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) द्वारा जारी कर दिया गया। परिणाम जारी होते ही अभ्यर्थियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

इस बार वैशाली के हिमांशु अजनवी और कटिहार के रवि कुमार ने 117-117 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। वहीं महिला वर्ग में सीतामढ़ी की अंजना कुमारी और बेगूसराय की प्रियंका पासवान ने 116 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।

कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने जानकारी दी कि इस वर्ष राज्य स्तरीय सीईटी-बीएड परीक्षा में कुल 1,10,900 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिणाम पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत जारी किया गया है।

शिक्षा शास्त्री परीक्षा में मधुबनी के रामदेव कुमार ने 104 अंक के साथ टॉप किया, जबकि समस्तीपुर के अंकित कुमार 96 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में वैशाली की अभिलाषा कुमारी ने 95 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

आंकड़ों के अनुसार इस बार छात्राओं का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। परीक्षा में शामिल 70,622 छात्राओं में से 69,317 सफल रहीं, जो उच्च सफलता दर को दर्शाता है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि जल्द ही सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेज के लिए चॉइस फिलिंग कर सकेंगे।

अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत (42 अंक) और आरक्षित व महिला वर्ग के लिए 30 प्रतिशत (36 अंक) अंक अनिवार्य रखे गए थे।

यहां देख सकते हैं रिजल्ट

अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं.

रिजल्ट लिंक: https://cetbed.ucanapply.com/univer/public/secure?app_id=UElZMDAwMDEwMA==

Tags:    

Similar News