बिहार : सीतामढ़ी में बीए की छात्रा का प्रेम-प्रसंग में चाकू गोदकर हत्या

Update: 2023-09-30 14:27 GMT
सीतामढ़ी में एक बीए की छात्रा की हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव की है। जहां गांव के ही पोखर से उसका उपलाता हुआ सब बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि विनीता का प्रेमी दो दिन पूर्व रात को उसके घर से ले गया और उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। घटना का पता तब चला जब गांव की कुछ महिलाएं पोखर किनारे घास काटने गई थी। इसी दौरान पोखर में उपल्ट हुए शव पर उनकी नजर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दिया गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। बताया जा रहा है कि उसकी चाकू गोद कर हत्या की गई है। वहीं लड़की के दोनों आंख को भी फोड़ दिया गया है।
 ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी डुमरा थाना पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डुमरा थाना की पुलिस और सदर डीएसपी राम कृष्ण घटनास्थल पर पहुंचे जहां मामले की छानबीन की। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। डीएसपी के द्वारा परिजनों से पूछताछ किया गया, जिसमें बताया गया कि मृतक का बीए में पढ़ाई कर रही थी, जिस गांव का ही एक लड़का बराबर ऑटो से लेकर जाया करता था। पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामले की अनुसंधान की जा रही है।
गुरुवार के रात से ही गायब थी लड़की
मृतका की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान की 19 वर्षीय पुत्री वीणा कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि दो दिन से वह घर से लापता थी। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात गांव के ही रहने वाले रामलोचन महतो के पुत्र उदय कुमार महतो मृतका के घर गया था। उसे दिन में तक के घर में उसकी मां और पिता तथा दोनों भाई नहीं थे। घर में मृतक के अलावे उसकी छोटी बहन उपस्थित थी। लेकिन उसकी बहन ना तो पुलिस को कुछ बता पा रही है और न ही मीडिया को कुछ कह रही है। वहीं, मृतक की फुआ ने बताया कि उसकी भाभी अपने मायके गई थी और उसका भाई बाहर रहता है। वही दोनों भतीजा गांव में नाच देखने गया था।
प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
बताया गया की गुरुवार के देर रात करीब तीन बजे आरोपी घर के पास आया था। जिसे आजपास के लोगों ने भी देखा है। बताया गया की दोनो को घर से निकलते भी देखा गया था। दो दिनों से लड़की को ढूंढा जा रहा था। लेकिन कहीं पता नहीं चल पा रहा था। हालांकि संबंध में पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी गई थी। लाश मिलने के बाद पुलिस को सूचना मिली। पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी लड़का उसे अपने ऑटो में बराबर कॉलेज ले जाया करता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग थी। जिसके कारण किसी बात की विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई है।
Tags:    

Similar News

-->