बिहार: औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह और उनकी पत्नी कोविड पॉजिटिव

बिहार में कोरोना (Bihar Corona News) ने दस्तक दे दी है।

Update: 2022-04-16 18:45 GMT

औरंगाबाद : बिहार में कोरोना (Bihar Corona News) ने दस्तक दे दी है। औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह (MP Sushil Singh Corona Positive) और उनकी पत्नी आरती सिंह संक्रमित पाई गई हैं। शनिवार को जिले में 1016 लोगों की जांच की गई थी। इनमें दो लोग संक्रमित मिले। हाल के दिनों में कई कार्यक्रमों में सांसद सुशील सिंह (Sushil Singh) ने शिरकत की थी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ भी उन्होंने मंच शेयर किया था। जिसमें मैट्रिक के टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया गया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।सांसद सुशील सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी

फिलहाल औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह और उनकी पत्नी होम आइसोलेशन में हैं। सांसद ने ट्वीट कर कहा कि 'कोरोना के लक्षण महसूस होने पर आज मैंने अपनी कोविड-19 जांच करवाई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मैं खुद को आइसोलेट कर रहा हूं। हाल में जो भी मेरे सम्पर्क में आए हैं सबसे अनुरोध करता हूं कि अपनी जांच करवा लें।कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे सुशील सिंह
कोरोना के आंकड़े देशभर में बढ़ रहे हैं। एक्सपर्ट इसे चौथी लहर बता रहे हैं। औरंगाबाद के बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह और उनकी पत्नी आरती सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। उन्होंने इसके लक्षण दिखने के बाद टेस्ट कराया था। पर बड़ा सवाल ये है कि क्या सांसद महोदय ये भूल गए थे कि अगर उन्हें लक्षण दिखाई दे रहे थे तो सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना लें? शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रभारी मंत्री जनक राम और राज्यसभा सांसद अवधेश नारायण के साथ गोह में बिहार की मैट्रिक टॉपर को सम्मानित कर रहे थे। औरंगाबाद में वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने भी पहुंचे थे। सांसद ने अपने आवास पर जनता दरबार भी लगाया था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे थे।


सांसद के पॉजिटिव आने से प्रशासन में हड़कंप
सांसद सुशील सिंह के कोरोना पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन के हांथ-पांव फूले हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि कार्यक्रमों में भीड़ की वजह से संक्रमण की चेन लंबी हो सकती है। शनिवार को 1016 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जिसमें सांसद और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 23 फरवरी 2022 से जिले में कोविड-19 की संख्या शून्य हो चुकी थी लेकिन उसके बाद शनिवार को यानी एक माह 24 दिन बाद दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीपीएम ने जिलेवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।


Tags:    

Similar News

-->