Bihar Accident:शादी की खुशियों में छाया मातम, सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

Update: 2025-03-24 07:15 GMT
Bihar Accident: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी थाने के पिपरा कचहरी टोला में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पिपरा कचहरी टोला में रविवार की रात देवनाथ प्रसाद की लड़की की शादी थी। शादी के लिए 12 लोग दरवाजे पर गए थे। देवनाथ प्रसाद के बेटे जयप्रकाश कुमार और जयप्रकाश के चाचा शिवनाथ प्रसाद बरात का स्वागत करने गए थे। उसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने जयप्रकाश और शिवनाथ प्रसाद को टक्कर मार दी। इस घटना में शिवनाथ और जयप्रकाश घायल हो गए, साथ ही बाइक सवार रमाकांत और एक अन्य युवक भी घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि परिजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शिवनाथ प्रसाद, जयप्रकाश कुमार और रमाकांत की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बिट्टू राम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। शादी के बाद लड़की की विदाई कर दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Tags:    

Similar News