Bihar Accident:पर्यटकों से भरी बस ट्रक से टकराई, मची चीख-पुकार

Update: 2026-02-27 00:55 GMT
Bihar Accident: बिहार में रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी बस ने एक ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे एक व्यकि की मौत हो गई तथा 19 अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुअरा गांव के समीप आज सुबह तमिलनाडु के कांचीपुरम के पर्यटकों से भरी बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 19 लोग घायल हो गए। बस पर 24 लोग सवार थे। घायलों को नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान तमिलनाडु के कांचीपुरम अब्राहम स्ट्रीट निवासी राजू एम (72) के रूप में की गई है। मृतक एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News