Bihar Accident: मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही गर्भवती महिला को ट्रक ने कुचला, पति और बेटी घायल

Update: 2026-02-21 00:47 GMT
Bihar Accident: वैशाली में हाजीपुर-जंदाहा मेन रोड पर चक सिकंदर के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो साल की बेटी घायल हो गए। मौके पर आस-पास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।मृतका की पहचान महनार थाना इलाके के नारायणपुर ढेड़पुरा गांव के रहने वाले रवि कुमार की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया।
मृतका के पति रवि कुमार ने बताया कि काजल मैट्रिक का एग्जाम दे रही थी। शुक्रवार को उसका एग्जाम दूसरी शिफ्ट में था। वह अपनी पत्नी और दो साल की बेटी इशिका के साथ बाइक से हाजीपुर एग्जाम सेंटर जा रहा था, तभी चक सिकंदर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर काजल सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार से पूछताछ के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News