Bihar Accident: दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पिपरालिया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बाइक चला रहा उसका बेटा बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक का शव ट्रक के नीचे से निकाला गया।मृतक की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के रहने वाले सुधीर कुमार कर्ण के रूप में हुई है। वे कोर्ट में मुंसी का काम किया करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
मृतक के भतीजे उज्जवल कुमार ने बताया कि उनके चाचा गांव से शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके चाचा की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रशूंजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश जारी है। आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।