Bihar Accident : अनियंत्रित बाइक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

Update: 2025-03-13 07:06 GMT
Bihar Accident : बिहार के नवादा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दरअसल, यहां तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला की जान चली गई. वहीं, इस भीषण सड़क हादसे को देख लोग सहम गए. तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के रोह प्रखंड के रूपौ रोड पर हुई. मृतक महिला की पहचान रूपौ गांव निवासी फुलवा देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक महिला हर दिन की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और महिला की मौके पर ही मौत हो गई|
घटना के बाद बाइक सवार मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गया. इधर, स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है|
Tags:    

Similar News