Bihar बिहार: वैशाली के न्यू सिक्स लेन ब्रिज पर दो तेज रफ्तार अपाचे बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही रुस्तमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को इलाज के लिए पटना एनएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान जफराबाद निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। घटना न्यू सिक्स लेन ब्रिज के पिलर संख्या 15 के पास हुई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवारों में एक रुस्तमपुर, दो जफराबाद और एक जेठुली का रहने वाला है। घायलों में दो की पहचान नहीं हो सकी है। जिन घायलों की पहचान हुई है, उनमें रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जफराबाद निवासी झिमी लाल राय के पुत्र बिट्टू कुमार की पहचान हुई है। घायलों में रुस्तमपुर निवासी नागेश्वर राय के पुत्र कारू कुमार, जफराबाद निवासी अच्युतानंद राय के पुत्र जितेंद्र कुमार, रुस्तमपुर जेतली निवासी बब्लू कुमार साह शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच और एनएमसीएच भेजा गया है. सभी की हालत गंभीर बनी हुई है|