Bihar: चाकू का भय दिखाकर घर में सो रही विधवा को किया अगवा

Update: 2025-07-28 06:47 GMT
Sitamarhi सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात दो युवकों ने चाकू के बल पर 55 वर्षीया विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि महिला घर में सोई हुई थी, इसी दौरान उसके घर में घुसकर चाकू के बल पर उसे उठाकर सरेह में ले गए तथा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
महिला सोमवार की सुबह इसकी जानकारी गांव वालों को दी, गांव वालों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। पीड़िता ने भैरों कोठी गांव के रहने वाले दो युवक मसीर व छोटू को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Tags:    

Similar News