Bihar : पूर्णिया में आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव की है। मृतक बच्ची की पहचान नवटोलिया गांव निवासी विपिन कुमार सिंह की पुत्री रूपा कुमारी (07) के रूप में हुई है।घटना के संबंध में मासूम बच्ची की परिजनों ने बताया कि घर से कुछ ही दूरी पर स्थित कारी कोसी नदी किनारे खेत गई थी। बच्ची की मां खेत में काम कर रही थी, इसी दौरान बच्ची अपने बासा पर जाने की जिद कर रोने लगी।
बच्ची की जिद्द को देखकर मां ने बच्ची को अकेले जाने इजाजत दे दी। मां के कहने पर बच्ची अकेले ही वहां से निकल गई। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। हमले में आवारा कुत्तों ने बच्ची का गाल और एक हाथ सहित शरीर के कई जगहों पर काट लिया। आवारा कुत्तों के हमले से बच्ची बेहोश होकर गिर पड़ी।बच्ची की मां ने कहा कि मासूम बच्ची के बगल में ही कुत्तों का झुंड वहीं घूम रहे थे। बच्ची को देखकर मां दौड़कर कर किसी तरह बच्ची को कुत्ते से बचाकर वहां से भागकर आननफानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रूपौली ले गई। इसी दौरान रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई।
बच्ची की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई और वही गांव में सनसनी फैल गई। बच्ची तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की। वहीं बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम करने से साफ इंकार कर दिया। वहीं मोहनपुर पुलिस ने बताया कि कुत्तों के काटने से एक बच्ची की मौत हुई है। मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।