Bihar :विराट शिवलिंग को देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Update: 2026-01-05 02:26 GMT
Biharबिहार : बिहार में इन दिनों पछुआ हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड और कनकनी बढ़ गई है, लेकिन महादेव के भक्तों के उत्साह के आगे मौसम बेअसर नजर आ रहा है। गोपालगंज जिले में नेशनल हाईवे के समीप 96 चक्का ट्रक पर लदे विश्व का सबसे विराट शिवलिंग इन दिनों कौतूहल और आस्था का केंद्र बना हुआ है। भीषण ठंड और घने कोहरे के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु महादेव के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे लोगों को इस विशालकाय शिवलिंग की जानकारी मिल रही है, नेशनल हाईवे पर भक्तों की कतारें लंबी होती जा रही हैं। आलम यह है कि पूरा इलाका 'हर-हर महादेव' और 'जय भोलेनाथ' के जयकारों से गूंज उठा है।
हाईवे से गुजरने वाले राहगीर भी रुक कर भगवान शिव के इस भव्य स्वरूप का नमन कर रहे हैं। आज शीत दिवस जैसी स्थिति है। इसके बावजूद क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग? सभी इस विराट शिवलिंग की एक झलक पाने को बेताब दिखे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को ठंड के मौसम में इस तरह उमड़ते नहीं देखा। विराट शिवलिंग को देखकर अलग ही अनुभूति हो रही है।
Tags:    

Similar News