Bihar: मरीज का इलाज कर घर लौट रहे डॉक्टर की बेरहमी से हत्या

Update: 2025-09-26 07:02 GMT
Bihar बिहार: बिहार के शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बेलहिया वार्ड संख्या 8 निवासी और ग्रामीण चिकित्सक विजय कुमार उर्फ ​​योगेंद्र साह (50) गुरुवार रात महादेवा में किसी का इलाज कर घर लौट रहे थे। खोरठा बाजार और बेलहिया के बीच अपराधियों ने उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी और शव को बागमती बांध में फेंक दिया।
इसके अलावा, अपराधियों ने चिकित्सक की साइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर बांध के पास फेंक दिया।सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जाँच कर रही है। हत्या का कारण अभी अज्ञात है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
Tags:    

Similar News