बिहार : 70 साल के बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या

Update: 2022-07-09 04:24 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार के आरा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अपनी बेटी की ससुराल गए एक बुजुर्ग की पीटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग पर जादू-टोने का आरोप लगाया गया और उसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी। घायल हालत में बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार,मृत बुजुर्ग चरपोखरी थाना क्षेत्र के इटौर गांव निवासी 70 वर्षीय ललक मुसहर थे। मृत बुजुर्ग के दामाद विजय मुसहर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसके पड़ोसी बिगन मुसहर के एक साल के बेटे की बीमारी से मौत हो गई थी। पड़ोसी ने उसके ससुर पर जादू-टोना कर मारने का आरोप लगाया। जिसके बाद बुजुर्ग कीकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल हालत में आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया।
source-hindustan


Tags:    

Similar News