Bihar बिहार: बिहार के नालंदा जिले से एक दुखद हादसे की खबर आई है, जहाँ मंगलवार को नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोदरपुर गाँव स्थित बजरंग स्थान के पास नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान इंदल पासवान की पुत्री रिंकी कुमारी (10) और रामबालक राम की पुत्री सुहानी कुमारी (10) के रूप में हुई है। दोनों बच्चियाँ नदी में नहाने गई थीं तभी यह हादसा हुआ।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।