Bihar: नदी में डूबने से 3 भाइयों की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

Update: 2025-04-13 04:33 GMT
Biharबिहार: बिहार के किशनगंज जिले में शनिवार को एक दुखद घटना घटी, जहां तीन भाइयों की नदी में डूबकर मौत हो गई. दरअसल, तीनों भाई अपने मामा की शादी में शामिल होने आए थे. इस हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया. जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के दिघलबैंक प्रखंड की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपने मामा की शादी में शामिल होने आए तीन भाइयों की नदी में डूबकर मौत हो गई|
मृतकों की पहचान दहीभात पंचायत अंतर्गत दरगाह बस्ती गांव निवासी मोहम्मद अंजार आलम के पुत्र महमूद हसन (11), हुसैन अहमद (09) और मोहम्मद हसन (06) के रूप में हुई है. तीनों बच्चे दोपहर में शादी समारोह स्थल के पास स्थित नदी में नहाने गए थे. घटना की खबर मिलते ही शादी समारोह का माहौल मातमी सन्नाटे में बदल गया. थाना प्रभारी रविशंकर कुमार और अंचलाधिकारी गरिमा गीतिका ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने पैतृक गांव ले गए।
Tags:    

Similar News