बिहार चुनाव से पहले BJP ने मोदी नाम से किया अनूठा प्रयोग
बिहार चुनाव से पहले BJP ने मोदी
Patna.पटना. प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के बाद भाजपा ने नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'संकल्प से सिद्धि तक' नाम से राज्यव्यापी अभियान शुरू करने की पहल की है। भाजपा ने पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, विधान पार्षदों और पंचायत प्रतिनिधियों को हर गांव तक पहुंचने का लक्ष्य दिया है।राजनीतिक विश्वास मजबूत करने की रणनीतिइस अभियान के जरिए भाजपा मोदी सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर हर गांव तक पहुंचेगी। पार्टी इसे न सिर्फ जागरूकता अभियान मान रही है, बल्कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले लोगों के बीच राजनीतिक विश्वास मजबूत करने की रणनीति के तौर पर भी देख रही है।5 जून तक सभी जिलों में कार्यशालाएं पूरी कर ली जाएंपार्टी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने जिला एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को भेजे निर्देश में कहा है कि 3 जून तक जिला एवं मंडल संचालन समितियों का गठन कर लिया जाए तथा 5 जून तक सभी जिलों में कार्यशालाएं पूरी कर ली जाएं।
क्या है 'संकल्प से सिद्धि तक' अभियानमोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर 10 एवं 11 जून को सभी जिलों में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। इसमें पीपीटी के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा। हर जिले में 'प्रोफेशनल मीट' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शासन से संबंधित तीन विषयों पर तीन विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे।विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगासाथ ही हर मंडल स्तर पर विकसित भारत का संकल्प लिया जाएगा। शहरों में मोहल्ला चौपाल और गांवों में पंचायत चौपाल के माध्यम से भाजपा लोगों से सीधा संवाद करेगी। हर विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। आयुष्मान भारत योजना का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए घर-घर संपर्क किया जाएगा, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए।पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी को दिया बिहार विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र, कहा- यही एकमात्र फॉर्मूला