Aurangabad:कोचिंग जा रहे भाई-बहन को हाइवा ने कुचला,परिजनों में कोहराम

Update: 2025-09-27 01:01 GMT
Aurangabad औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे भाई-बहन को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय आयुष की मौत हो गई, जबकि उसकी 12 वर्षीय बहन सलोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह घटना जिले के रिसियप थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि भाई-बहन पास के एक गाँव में स्थित कोचिंग सेंटर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सलोनी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़सा गाँव के पास एनएच-139 पर प्रदर्शन किया और करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखा। सूचना मिलने पर सीओ चंद्र प्रकाश, अंबा थाना प्रभारी राहुल राज और रिसियप थाना प्रभारी संजीत राम मौके पर पहुँचे। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आयुष अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
Tags:    

Similar News