पूर्व सरपंच की बहू Archana Kumari बनीं अधिकारी

Update: 2026-06-21 10:38 GMT

Bihar: सारण, बिहार के प्रखंड पचलख पंचायत की बहू अर्चना कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयन पाकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस परीक्षा में उन्हें 1909वीं रैंक प्राप्त हुई है।

अर्चना कुमारी, पचलख पंचायत के पूर्व सरपंच, वर्तमान बीडीसी एवं भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की पुत्रवधू हैं। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखा गया।

अर्चना की इस उपलब्धि को लोगों ने उनकी कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम बताया है। उन्होंने साबित किया कि निरंतर प्रयास और मजबूत इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, खासकर छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। परिवार की ओर से पूर्व सरपंच हरेंद्र सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि अर्चना की मेहनत ने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अर्चना कुमारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि उनकी सफलता से ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिलेगी। सफलता के बाद पचलख पंचायत और पूरे सारण जिले में जश्न का माहौल है। लोग इसे क्षेत्र की बहू-बेटियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

Tags:    

Similar News