Araria: मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर, मौके पर मौत

"मजदूर को करंट लगने से मौत"

Update: 2025-06-05 02:37 GMT

अररिया: जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के डूबा पंचायत में बुधवार दोपहर करीबन तीन बजे मोबाइल चार्ज में लगाने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक 30 वर्षीय मो. सालम पिता मो. समसुल है,जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना को लेकर परिजन ने बताया कि सालम खाना खाने के बाद मोबाइल चार्जर में प्लग लगा रहा था।इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह जमीन पर बेसुध होकर गिर पड़ा। आनन फानन में परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के ससुर रफीक ने बताया कि हादसा बिजली के तार या चार्जर में तकनीकी खराबी के कारण हो सकता है। सालम पत्नी और भाई-बहनों के साथ रहता था। ग्रामीणों के अनुसार वह मेहनती और मिलनसार व्यक्ति था।

Tags:    

Similar News

null