हादसा : आज सुबह यात्रियों को लेकर जनकपुर से भैरहवा जा रही बस नदी में गिरी, 9 की दर्दनाक मौत, कई घायल

नेपाल में जनकपुर से भैरहवा जा रही बस रोहिणी नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई तो कई लोग घायल हैं।

Update: 2022-06-05 05:06 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नेपाल में जनकपुर से भैरहवा जा रही बस रोहिणी नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई तो कई लोग घायल हैं। घटना रुपेन्देही जिला के बसंतपुर की है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक यात्रियों को लेकर बस जनकपुर से भैरहवा जा रही थी। रविवार की अहले सुबह बस अनियंत्रित होकर रोहिणी नदी के पुल से नीचे जा गिरी। बस में चालक सहित 33 यात्री सवार थे। बस में सवार नौ लोगों की मौत हो गयी। वहीं अन्य सभी यात्री जख्मीं हो गए।
बस गिरने से जोरदार आवाज हुई जिसे सुनकर स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने साथ लोग बस में फंसे लोगों को निकालने में लग गए। सभी घायलों को इलाज के लिए भैरहवा भेजा गया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस राहत कार्य में जुटी है। मरने वालों की पहचान अभीतक नहीं हो पायी है। रूपेन्देही के एसपी नवरत्न पौडेल ने बताया कि राहत-बचाव कार्य जारी है। सभी मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।
Tags:    

Similar News

-->