छपरा। छपरा में लगातार रफ़तार का कहर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को आज छपरा शहर के बीचों अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मार एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के डाकबंगला रोड स्थित मजहरुल चौक के समीप का है।
महिला की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के रिविलगंज बाजार स्थित सोमारी देवी (55वर्ष) पति सुरेश प्रसाद के रूप में हुआ है। अनियंत्रित वाहन टक्कर मार फ़रार हो गया। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला किसी काम को लेकर रिविलगंज से छपरा आयी हुई थी।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शुक्रवार के सुबह अनियंत्रित वाहन टक्कर मार फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा नगर थाना को सूचित किया गया तो पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुच खोजबीन में जुट गए। मृत महिला की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस घंटो तक अज्ञात शव मानकर प्रक्रिया में जुटी रही। तभी एक व्यक्ति द्वारा महिला की रिविलगंज निवासी के रूप में पहचान किया गया। मृतिका का पहचान होते ही परिजनों को सूचित किया गया। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव का शिनाख्त किया। इस दौरान मुख्य सड़क पर घंटो तक लोगों की भीड़ जुटी रही। छपरा शहर में डबल डेकर पुल निर्माण को लेकर सभी वाहन मुख्य मार्केट होकर गुजर रही है जो दुर्घटना का कारण बन रहा है।