प्रेमी से मिलने गए आशिक को मुंह मे गोली मार हत्या कर रेल ट्रैक पर शव फेका

बड़ी खबर

Update: 2023-01-30 11:40 GMT
सीतामढ़ी। दलसिंहसराय 12वीं के एक छात्र की गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है । जानकारी के अनुसार 18 साल के लड़के को मुंह में पिस्टल डालकर गोली मारी गई है, जिससे गोली उसके सिर के आरपार हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के किराई गांव के धर्मेंद्र महतो के बेटे सौरभ कुमार महतो 18 वर्ष के रूप में हुई। रविवार को लोगों ने उसका शव रेलवे ट्रैक के पास देखा। घटना की सूचना पर समस्तीपुर रेल थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
Tags:    

Similar News