7 बड़े साइबर अपराधी अरेस्ट

Update: 2023-04-29 12:01 GMT

पटना। खबर है पटना से जहां आर्थिक अपराध इकाई की साइबर सेल ने 7 बड़े साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गोल्डन क्वाइन के नाम पर भोलेभाले लोगों को अपना निशाना बनाते थे। वहीँ जानकारी मिल रही है की इस गिरोह में एक महिला भी शामिल थी जिसे हिरासत में लिया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर साइबर सेल ने सभी 7 अपराधियों की गिरफ्तारी की है। इनके पास से कई एटीएम कार्ड कई मोबाइल लैपटॉप के साथ-साथ कई संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है। जानकारी मिल रही है कि इसके साथ ही दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो पेट्रोल पंप के कर्मचारी बताये जा रहे हैं। यह गिरोह एनीडेक्स ऐप ठगी को अंजाम दे रहे थे। लगातार लोगों की शिकायत आ रही थी जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Tags:    

Similar News