फारबिसगंज,जोगबनी-नरपतगंज नगर निकाय चुनाव को लेकर 559 उम्मीदवारों ने कटाया नाजिर रसीद

बड़ी खबर

Update: 2022-09-17 18:09 GMT
अररिया।  जिला के फारबिसगंज अनुमण्डल क्षेत्र में फारबिसगंज,जोगबनी नगर परिषद और नवगठित नरपतगंज नगर पंचायत में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी अखाड़े में ताल ठोंकने वालों में उत्साह चरम पर है। फारबिसगंज और जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र में जहां प्रथम चरण के तहत 10 अक्टूबर को मतदान होगा,वहीं नरपतगंज में दूसरे चरण के तहत 20 अक्टूबर को मतदान होना तय है।फारबिसगंज और जोगबनी नगर परिषद के लिए नामांकन का दौर जारी है,वहीं नरपतगंज नगर पंचायत में दूसरे चरण के तहत होने वाले मतदान को लेकर नामांकन शुरू हो चुका है। अब तक तीनों नगर निकाय से कुल 559 उम्मीदवारों ने मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षद पद के नामांकन के लिए नाजिर रसीद कटवाया है। फारबिसगंज नगर परिषद में पार्षद पद के लिए 126,मुख्य पार्षद पद के लिए 16 और उप मुख्य पार्षद पद के लिए 26 प्रत्याशियों ने नाजिर रसीद कटवाया है।वहीं जोगबनी नगर परिषद में पार्षद पद के लिए 142,मुख्य पार्षद पद के लिए 16 और उप मुख्य पार्षद पद के लिए 27 उम्मीदवारों ने नामांकन के लिए नाजिर रसीद कटवा रखा है।जबकि नवगठित नरपतगंज नगर पंचायत में पार्षद पद के लिए 190,मुख्य पार्षद पद के लिए 12 और उप मुख्य पार्षद 16 उम्मीदवारों ने नामांकन के लिए नाजिर रसीद कटवाया है।
Tags:    

Similar News