Gopalganj से गायब हुई 5 लड़कियां पटना रेलवे स्टेशन पर मिलीं

Update: 2024-08-24 08:49 GMT
बिहार Bihar: बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस ने बिहार के गोपालगंज से गायब 5 नाबालिग लड़कियों को पटना जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है। लड़कियों को भगाने वाली एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।
लड़कियों का ब्रेन वॉश कर घर से भगाया
जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते 22 अगस्त की रात को 5 नाबालिग लड़कियां अचानक से गायब हो गई थीं। इसकी सूचना मिलने के बाद मांझा थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने एक टीम गठित की। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हर जगह इस घटना की सूचना दे दी। इसी दौरान पटना रेलवे स्टेशन पर 
GRPF 
के जवानों को एक महिला के साथ पांच लड़कियां दिखाई दीं। शक होने पर जीआरपीएफ जवानों ने पूछताछ की तो पूरा भेद खुल गया। पुलिस के मुताबिक, बरामद नाबालिग लड़कियों को महिला कोलकाता तथा दिल्ली में आर्केस्ट्रा में नचाने तथा रील्स बनाकर फेमस करने का झांसा देकर भगाकर ले जा रही थी। आरोपी महिला ने फोन पर लड़कियों ब्रेनवॉश किया और उनको घर से भगाया था।
मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस पांचों लड़कियों को बरामद कर आगे की कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि इस नेटवर्क में कितने लोग हैं, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस नेटवर्क के शेष लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->