300 किसानों को मिलेगा मौका, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

बड़ी खबर

Update: 2022-11-29 09:05 GMT
बांका। बांका में बिहार सरकार द्वारा मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका प्रशिक्षण अब फ्री में दिया जाएगा, बिहार सरकार मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षण देगी. इन युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उनके लिए रहने-खाने से लेकर आने-जाने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। राज्य के अंदर जहां भी आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए मछली का पालन किया जा रहा है, उन सभी जगहों पर इन युवाओं और किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य के बाहर भी कुछ किसानों को भेजा जाएगा।
मछली पालन को बढ़ावा देने और मछली पालन व्यवसाय से जुड़े मत्स्य किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बांका में इस साल 300 किसानों को मत्स्य दर्शन एवं भ्रमण योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार किस्कू ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए इच्छुक किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद आवेदनों की जांच की जाएगी। जांच के बाद किसानों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। उन्हाेंने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कम लागत में ज्यादा उत्पादन और मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण के बाद किसान बेहतर तरीके से मछली का पालन कर सकेंगे। वहीं हाल के दिनों में बांका में बड़ी संख्या में लोग मत्स्य पालन से जुड़ रहे हैं। मत्स्य विभाग के आंकड़े के अनुसार यहां करीब 800 सरकारी तालाब और चार हजार निजी तालाब हैं। जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार किस्कू ने बताया कि मछली पालन स्वरोजगार का बेहतर जरिया है और बड़ी संख्या में यहां के युवा इससे जुड़ रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->