चेन स्नैचिंग के मामले में 3 महिला गिरफ्तार

Update: 2022-02-27 03:58 GMT

चट्टी से बाजार कर घर लौट रही एक महिला से चेन स्नैचिंग करने के मामले में लोगों ने चार महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चपरैठा गांव निवासी जयराम गिरी की पुत्री इंदु देवी शनिवार को रसूलपुर से बाजार कर ऑटो से घर लौट रही थी उसी ऑटो में सवार आधा दर्जन महिलाओं ने इंदु देवी के गले से सोने का चैन खींच लिया। चैनवा चट्टी के पास पीड़ित महिला ने ऑटो रोककर लोगों से आपबीती कही तब स्थानीय लोग ने आरोपित सभी महिलाओं को सीने की चैन के साथ पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी ने महिला दारोगा रिंकी कुमारी व अन्य महिला पुलिस के सहयोग से पकडी गई। महिलाओं की तलाशी ली गई। जिनमें तीन महिलाओं को तलासी लेने के उपरांत उन्हें छोड़ दिया गया। गिरफ्तार महिलाओं में किरण देवी,तारा देबी व अनिता देवी सभी मुफ्फसील थाना सीवान के चकरा गांव के बताई जाती हैं।

Tags:    

Similar News

-->