विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं के लिए नई उम्मीद

Update: 2026-06-19 14:49 GMT
Guwahati गुवाहाटी। असम सरकार के मंत्री Rameswar Teli ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा योजना के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रोत्साहन राशि वितरित की गई है, जिससे रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।
रामेश्वर तेली ने कहा कि इस अवसर पर देशभर में लगभग 200 स्थानों पर वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्वोत्तर क्षेत्र में भी कई कार्यक्रम हुए, जिनमें असम के तीन प्रमुख केंद्र शामिल रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक रोजगार के अवसर पहुंचाना और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि लोगों को इसी तरह रोजगार मिलता रहे। यह योजना प्रभावी ढंग से लागू हो और ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों तक इसका फायदा पहुंचे।" उनके अनुसार, रोजगार के क्षेत्र में यह एक सकारात्मक और दूरगामी प्रभाव वाली पहल साबित हो सकती है।
मंत्री ने विश्वास जताया कि विकसित भारत रोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उद्योगों और संस्थानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे रोजगार बाजार को मजबूती मिलेगी और देश के विकास लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इस योजना को सफल बनाने के लिए कार्य कर रही हैं ताकि रोजगार सृजन की गति को और तेज किया जा सके।
Tags:    

Similar News