मेयर मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम मुख्यालय में फहराया तिरंगा

Update: 2026-01-26 08:07 GMT

रायपुर। आज 77वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी शहर की प्रथम महिला नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया. 

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर नगर निगम बेहतर कार्य कर रहा है. उन्होंने इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहा और अधिक बेहतर कार्य करते हुए रायपुर नगर निगम को छत्तीसगढ़ प्रदेश का उत्कृष्ट नगर निगम बनाने कार्य करने का गणतंत्र दिवस पर संकल्प लेने की विनम्र अपील की. महापौर ने कहा कि सभी रायपुर नगर निगम में ऐसा कार्य करें कि छत्तीसगढ़ राज्य के दूसरे नगरीय निकाय रायपुर नगर निगम के कार्यों को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करें.

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं. उन्होंने महापौर श्रीमती मीनल चौबे को तेलीबाँधा मरीन ड्राइव में 82 मीटर ऊँचे फ्लैग पोस्ट पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज फहराने का क्रम पुनः एक बार प्रारम्भ करने पर मंच से हार्दिक धन्यवाद दिया और महापौर एवं आयुक्त से नगर निगम रायपुर के बजट में प्रावधान रखकर मरीन ड्राइव के 82 मीटर ऊँचे फ्लैग पोस्ट पर वर्ष भर सभी 365 दिन राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने की प्रशासनिक व्यवस्था देने का विनम्र अनुरोध किया.

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई दी और नगर निगम रायपुर के माध्यम से रायपुर शहर की जनता की सेवा करने का संकल्प लेने की विनम्र अपील की.

आयुक्त विश्वदीप ने सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं और नगर निगम रायपुर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से भारत के संविधान एक बार अवश्य पढ़ने की अपील की, जिससे सभी को हमारे राष्ट्र के जननायकों के द्वारा राष्ट्र के विकास और निर्माण के लिए निर्धारित महान लक्ष्यों की जानकारी सहजता से हो सके और सभी अधिकारी और कर्मचारी नगर पालिक निगम रायपुर में अपने प्रशासनिक कार्य दायित्वों का पूरे मन से निर्वहन कर सकें.

Tags:    

Similar News

null