NFR ने आधुनिक डिटेक्शन तकनीक के ज़रिए रेल संरक्षा और दक्षता को किया सुदृढ़

Update: 2026-02-05 11:21 GMT
Haflong, Assam: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने अपने नेटवर्क में अत्याधुनिक मॉनिटरिंग और निरीक्षण प्रणाली शुरू कर ट्रेन संरक्षा बढ़ाने और परिचालन दक्षता को बेहतर बनाने के लिए अहम कदम उठाए हैं। रोलिंग स्टॉक की संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए, एनएफआर नेटवर्क के खास स्थानों पर कुल 30 हॉट बॉक्स डिटेक्टर सफलतापूर्वक लगाए गए हैं। ये डिटेक्टर चलती ट्रेनों के एक्सल बॉक्स बेयरिंग के तापमान पर निरंतर नज़र रखता हैं और अधिक गरम होने की स्थिति का शीघ्र पता लगाने में सहयोगी हैं, जिसे आमतौर पर "हॉट बॉक्स" दुर्घटना कहा जाता है। इस प्रकार संभावित ट्रेन
हादसों
और सेवाओं में रुकावटों को रोका जा सकता है। इसके अलावा, 43 और हॉट बॉक्स डिटेक्टर अभी खरीदे जा रहे हैं, जो एनएफआर के संरक्षा निगरानी सिस्टम को और अधिक बेहतर बनाएंगे।
मालगाड़ियों की विश्वसनीयता को और अधिक बेहतर बनाने के लिए, न्यू जलपाईगुड़ी में तीन ऑटोमैटिक ट्रेन एग्जामिनेशन सिस्टम (एटीईएस) लगाए गए हैं। ये सिस्टम पहियों में खराबी, एक्सल बॉक्स में खराबी, गायब या खराब वैगन दरवाजों और अन्य असामान्यताओं का स्वतः पता लगाते हैं। ट्रेनों के परीक्षण डिपो में प्रवेश से पहले ज़रूरी डेटा रिकॉर्ड कर एटीईएस मेंटेनेंस स्टाफ को समय पर मरम्मत और सुधार की योजना बनाने में मदद करता है, जिससे निरीक्षण में कम समय लगता है और माल ढुलाई का काम ज़्यादा सुलभ और विश्वसनीय होता है।
एक अन्य महत्वपूर्ण पहल में, इलेक्ट्रॉनिक इन-मोशन वे ब्रिज की टेस्टिंग और कैलिब्रेशन के लिए रंगिया मंडल में टेस्ट वेट से लैस पांच वैगनों वाली एक टेस्ट रेक शुरू की गई है। फिलहाल, एनएफआर में 15 इन-मोशन वे ब्रिज काम कर रहे हैं और यह टेस्ट वैगन ट्रेन संचालन के दौरान वजन मापने की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में मदद करेगा। ये पहलें पूरे क्षेत्र में बेहतर संरक्षा, कुशल अनुरक्षण प्रक्रियाओं और विश्वसनीय ट्रेन परिचालन के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने के प्रति पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
Tags:    

Similar News