Assam, असम: असम सरकार के इतिहास और पुरातत्व विभाग और श्री श्री अनिरुद्धदेव खेल विश्वविद्यालय के बीच हाल ही में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत, दोनों संस्थान मिलकर ऐतिहासिक शोध, शैक्षणिक और खेलों के इतिहास से जुड़े कार्य करेंगे। साथ ही, श्री श्री अनिरुद्धदेव द्वारा प्रवर्तित मायामोरा वैष्णव धर्म के अंतर्गत सत्संगों के विकास और वहां संरक्षित प्राचीन ग्रंथों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए भी काम करेंगे। प्राचीन असम के खेल और योग की उत्पत्ति और विकास पर भी दोनों पक्ष मिलकर कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में श्री श्री अनिरुद्धदेव खेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश बर्मा, परीक्षा नियंत्रक अरिंजित हजारिका समेत अधिकारी और कर्मचारी तथा असम सरकार के इतिहास और पुरातत्व विभाग की ओर से निदेशक डॉ. संगीता गोगोई, शोध अधिकारी नम्रता काकती उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पंकज बरठाकुर ने किया।
Tags: