Biswanath Chariyali: बिस्वनाथ चरियाली : बिस्वनाथ चरियाली प्रेस क्लब के तहत पत्रकारों ने मंत्री जयंत मल्लाबरुआ द्वारा पत्रकारों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में जिला आयुक्त कार्यालय के समक्ष काली पट्टी बांधकर धरना दिया। पत्रकारों ने मंत्री के प्रति रोष व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। बाद में पत्रकारों ने कहा कि जब तक मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते, तब तक वे मंत्री की कोई भी खबर कवर नहीं करेंगे। दूसरी ओर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने की मांग करते हुए पत्रकारों ने जिला आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने ढेकियाजुली के निकट हुगराजुली में पत्थर-बालू माफिया द्वारा पत्रकार बिमलज्योति नाथ व अन्य पत्रकारों पर किए गए हमले की भी निंदा की तथा इस संबंध में विशेष कदम उठाने की मांग की।