इस राज्य में 14 मई को एक साथ 23,000 युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया बड़ा ऐलान

Update: 2022-05-06 04:56 GMT
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 14 मई को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 23,000 युवाओं की भर्ती की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार एक लाख सरकारी नौकरी देने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने की राह पर है।
उन्होंने कहा कि पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया विभिन्न चरणों में है। सबसे पहले हम 14 मई को गृह, स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों के 23,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इससे पहले इस साल मार्च में वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री अजंता नियोग ने कहा था कि सरकार ने पहले ही 1,157 युवाओं को काम पर रखा है, जबकि 84,244 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और शेष 14,599 पदों को जल्द ही भरा जाएगा।
इससे पहले असम सरकार ने 7,876.45 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट ने एक बैठक के दौरान गुवाहाटी हवाई अड्डे के पास पलासबारी को सुआलकुची से जोड़ने वाले चार लेन के पुल के निर्माण के लिए 3,107 करोड़ रुपये मंजूर किए खे। सरमा ने बताया था कि प्रस्तावित पुल गुवाहाटी और निचले असम जिलों में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच की दूरी को 25 किमी कम कर देगा।
Tags:    

Similar News