हिंमता बिस्व सरमा ने की भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ये बड़ी घोषणा

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी घोषणा

Update: 2021-12-12 14:57 GMT
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (himanta biswa sarma) ने भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि भाजपा की मूल ताकत संगठन का ढांचा है। इसके लिए तथा सभी पार्टी कार्यकर्ता राज्य में इसे और मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करें।
राज्य के मुख्यमंत्री (Assam CM) सरमा ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की ताकत के लिए कार्यकर्ता, कार्यालय और कोष तीन मौलिक तत्व हैं और अगर इन तीनों का ख्याल रखा जाए तो पार्टी शक्तिशाली बनी रहेगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी होनी चाहिए तथा सक्रिय रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए कार्य करना चाहिए कि पार्टी की ताकत और बढ़े।
Tags:    

Similar News