गुवाहाटी: पुलिस ने सात लाख रुपए के नकली नोट के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Update: 2022-04-19 12:59 GMT

नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: गुवाहाटी (मेट्रो) की गोरचुक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर 7 लाख रुपये के नकली नोट समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) परिसर में चलाए गए अभियान के दौरान सात लाख रुपए के नकली नोट के साथ एम संगमा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति पड़ोसी राज्य मेघालय के गारो हिल्स का रहने वाला बताया गया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से 500 रुपए के सात लाख रुपये के नकली भारतीय नोट जब्त किए गए हैं। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News

-->